{"_id":"61390af08ebc3e0b04439fca","slug":"educatdiob-fatehpur-news-knp6510159173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह पहले निरीक्षर बंदियों ने सुलेख प्रतियोगिता में दिखाई साक्षरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह पहले निरीक्षर बंदियों ने सुलेख प्रतियोगिता में दिखाई साक्षरता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला कारागार में बुधवार को बंदियों के बीच सुलेख प्रतियोगिता हुई। विजयी 14 बंदियों को पुरस्कृत किया गया। जिला कारागार में तीन माह पहले बंदियों को साक्षर बनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया था। कारागार में उन्होंने पढ़ना लिखना सीखा।
प्रतियोगिता में 165 पुरुष और 15 महिला बंदियों ने प्रतिभाग किया। बंदियों ने 40 मिनट में 100 शब्द लिखने का लक्ष्य पूरा किया। ट्रुथ मिशन स्कूल के शिक्षकों ने कापियां जांचीं। परिणाम देखकर परीक्षक भी दंग रह गए। तीन माह पहले तक निरीक्षर रहे बंदियों में साक्षर होने से गजब उत्साह दिखा। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने प्रथम पुरस्कार करणजीत, भारत, अर्जुन कुमार, शौकीलाल को दिया। द्वितीय पुरस्कार संजय, अशोक कुमार, पृथ्वी को मिला। तृतीय पुरस्कार राकेश सिंह, मुन्ना जसवंत, केशकरण, उमेश कुमार को संयुक्त रूप से दिया गया। वहीं, महिला बंदियों में शिवानी को प्रथम, कृष्णा देवी को द्वितीय, रामादेवी को तृतीय स्थान मिला। बंदियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी संदीप सिंह, ट्रुथ मिशन स्कूल के प्रबंधक फेड्रिक पाउल, प्रधानाचार्य जैंसी, आंगनबाड़ी केंद्र कारागार की संचालिका सबीना जाफरी, जेलर सुरेश चंद्र और डिप्टी जेलर अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे।