{"_id":"69c829754352b89e5b0d394a","slug":"e-rickshaws-are-being-driven-by-minors-in-the-city-putting-passengers-lives-at-risk-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-151791-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नगर में नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा, खतरे में यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नगर में नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा, खतरे में यात्रियों की जान
विज्ञापन
फोटो-14-चौक चौराहे पर पुलिस के सामने से ई रिक्शा लेकर निकलता नाबालिग। संवाद
खागा। कस्बे की सड़कों पर नाबालिग बेखौफ होकर ई-रिक्शा और ऑटो चला रहे हैं। प्रमुख स्थल चौक चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद किशोर वाहन फर्राटा भरते दिखाई देते हैं। इससे यात्रियों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।
अभिभावक भी जिम्मेदारी भूलकर नाबालिगों को वाहन थमा रहे हैं। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। कस्बे के किशुनपुर रोड, विजयीपुर मार्ग सहित अन्य प्रमुख रास्तों पर नाबालिग चालकों की भरमार है।
स्थानीय निवासी रमेश मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई की उम्र में बच्चे सड़क पर वाहन चला रहे हैं इसलिए उन्हें शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। हरिओम गुप्ता ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। राजेश सोनी ने बताया कि हाल ही में एक ई-रिक्शा पलटने से किशोर चालक घायल हो गया इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी खागा रमेश पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही अभियान चलाकर ई-रिक्शा व ऑटो चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।