{"_id":"6b01f6b1477e5464c2034050","slug":"e-rickshaw-overturns-on-dug-up-road-student-suffers-a-broken-leg-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-166831-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खुदी सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, छात्र का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खुदी सड़क पर पलटा ई-रिक्शा, छात्र का पैर टूटा
विज्ञापन
जहानाबाद। अमृत जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क पर शनिवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे पर सवार कक्षा आठ का छात्र वंश नीचे दब गया और उसका बायां पैर टूट गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां एक्सरे के बाद डॉक्टर ने पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया।
कस्बे के दीपक गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए गली-मोहल्लों की सड़कें खोदी गई थीं। पाइप डालने के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया, जिससे रास्तों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राजेंद्र सिंह, शिवाकांत और मृदुल ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल निगम के अवर अभियंता राजन ने बताया कि दिवाली पर काम करने वाले कर्मचारी अवकाश पर थे, जिसके चलते काम बंद रहा। अब जल्द ही सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।