फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   E-KYC portal closed, consumers wandering

Fatehpur News: ई-केवाईसी पोर्टल बंद, भटक रहे उपभोक्ता

Thu, 12 Sep 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
E-KYC portal closed, consumers wandering
फतेहपुर। भारतीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन के पात्र लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उन्हें अनाज से वंचित होना पड़ सकता है। 20 लाख 10 हजार लाभार्थियों में 11 लाख लोगों की ई-केवाईसी हो चुकी है। अभी भी आठ लाख से अधिक यूनिटों की ई-केवाईसी होना बाकी है। ऐसे में यह लोग चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

राशन की दुकानों से खाद्यान्न वितरण होने की वजह ई-केवाईसी पोर्टल बंद कर दिया गया है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में पात्र गृहस्थी के कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या पांच लाख है। उनके कुल लाभार्थियों की संख्या 20 लाख 10 हजार है। इसी तरह अंत्योदय राशन कार्डधारकों की संख्या 36783 हजार है और लाभार्थियों की संख्या एक लाख 83 हजार 915 है।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने कार्डधारकों के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। कार्डधारक के जिस सदस्य की ई-केवाईसी नहीं होगी। उसका राशन बंद कर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार जनपद में अभी तक करीब 11 लाख लाभार्थियों ने ई-केवाईसी अपडेट कराई है। अन्य सभी को भी अपडेट कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इस कारण ई-केवाईसी का पोर्टल लॉक कर दिया गया है। खाद्यान्न वितरण के बाद पोर्टल शुरू होगा। कभी भी अंतिम तिथि घोषित हो सकती है। उसके बाद जो लाभार्थी ई-केवाईसी से वंचित रहेगा, उसका राशन बंद होगा। - सुनील पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed