फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Durga temple access road demolished, devotees face difficulty in reaching barefoot

Fatehpur News: दुर्गा मंदिर पहुंच मार्ग ध्वस्त, नंगे पैर पहुंचने में श्रद्धालुओं को दिक्कत

Fri, 04 Oct 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Durga temple access road demolished, devotees face difficulty in reaching barefoot
फतेहपुर। नवरात्र में शहर के प्रमुख देवी मंदिरों तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए कठिन साबित हो रहा है। गड्ढों में तब्दील सड़कों से नंगे पैरों मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को बिखरी गिट्टियों और जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है। नवरात्र शुरू होने के बावजूद अभी तक नगर पालिका ने मंदिर मार्गों को गड्ढा मुक्त करना शुरू नहीं किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख दुर्गा मंदिरों की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की समय अवधि 10 अक्तूबर तय की है। शहर की सड़कों को 31 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

.........
नवरात्र में श्रद्धालु नंगे पैर देवी मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। खास तौर पर रामनवमी को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार अभी तक दुर्गा मंदिर पहुंच मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हैं। दुर्गा मंदिर पहुंच मार्ग पर रेलवे कालोनी के पास सड़क गायब होने से गड्ढा बन गया है, जिसमें गंदा पानी भरा है। इससे निकलने में श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

.....
सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर पूरे साल आस्था का केंद्र रहता है। खास तौर पर साल के दोनों नवरात्र में यहां पर श्रद्धालुओं का भीड़ जुटती है। पहुंच मार्ग बारिश में बह गया है। गिट्टियां उखड़ गई हैं। इससे नंगे पैर श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद अभी तक नगर पालिका का ध्यान मंदिर के पहुंच मार्गों की तरफ नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी भक्तों की आस्था का नगर पालिका को पूरा ध्यान है। शुक्रवार को दुर्गा मंदिर, तांबेश्वर मंंदिर और कालिकन मंदिर पहुंच मार्ग गड्ढा मुक्त हो जाएंगे। इसमें कतई हीलाहवाली नहीं होगी।
रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका
.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed