{"_id":"5fee21c88ebc3e3bb10e6448","slug":"dumper-rammed-behind-trailer-driver-killed-fatehpur-news-knp6032716167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार डंपर घुसा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार डंपर घुसा चालक की मौत
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। हाईवे पर उमरा गांव के पास बुधवार रात ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार डंपर जा टकराया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
प्रतापगढ़ जिले के कुशलगढ़ धनुहा थाना रानीगंज निवासी उदयराज (52) पुत्र भगवती दीन हाईवे निर्माण कंपनी का डंपर चालक था। वह बुधवार रात बोल्डर लादकर हसवा प्लांट जा रहा था।
खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा हाईवे पर ब्रेकर में आगे जा रहे ट्रेलर ने ब्रेक मारी। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ट्रेलर से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रेलर लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे हरदों सीएचसी भेजा गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद रात को आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस के डंपर हटवाने के बाद यातायात बहाल हुआ। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।