फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dumper driver dies after coming in contact with HT line

Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

Mon, 05 Oct 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver dies after coming in contact with HT line
असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में सरकंडी चौकी के आगे जद्दू बगहा के पास रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक सिप्पू यादव (25) की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन जमीन से काफी नीचे होने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के रैला अलीपुर निवासी सिप्पू यादव डंपर चालक था। वह कबरई से गिट्टी लादकर मनावां-सरकंडी चौकी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए आया था। सरकंडी चौकी के आगे जद्दू बगहा के पास हाईटेंशन लाइन काफी नीचे है। डंपर से उतरने के बाद सिप्पू सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया और किसी से फोन पर बात करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान धोखे में उसका हाथ ऊपर उठ गया और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे मुंशी राहुल मिश्रा ने 108 एंबुलेंस की मदद से सिप्पू को सीएचसी सरायं खालिस पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी बृजेंद्र माथुर ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed