फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to stress of daughter's marriage, couple hanged themselves one by one, husband dies

Fatehpur News: बेटी की शादी के तनाव में दंपती बारी-बारी फंदे से लटके,पति की मौत

Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Due to stress of daughter's marriage, couple hanged themselves one by one, husband dies
हुसैनगंज। एक हफ्ते बाद बेटी की शादी के लिए रुपयों का इंतजाम नहीं होने से परेशान दंपती का शनिवार शाम आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी फंदे से लटक गई। उसे लोगों ने बचा लिया, यह खबर सुनने के बाद पति जंगल में पेड़ पर फंदे से लटक गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नयानी गांव निवासी छंगालाल चौहान (45) मजदूर था। उसने कुछ दिन पहले बेटी लक्ष्मी की शादी उन्नाव जिले में तय की थी। शादी 17 मई को शहर के तांबेश्वर मंदिर से होना तय है। शादी के करीब एक हफ्ता बाकी है। आर्थिक समस्या को लेकर दंपती परेशान थे। परिजनों ने बताया कि उनके बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों के बीच शाम करीब चार बजे विवाद हुआ। इसके बाद पति घर से बाहर कहीं चला गया । इधर, शाम पत्नी रामादेवी घर में फंदे से लटक गई। बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और फंदा काटकर उतार लिया। नर्सिंग होम में महिला को भर्ती कराया गया। घटना के बाद पति गांव पहुंचा। जहां उसे पत्नी की खबर मिली। यह सुनने के बाद पति जंगल की तरफ दौड़ पड़ा। गांव के कई लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह नहीं दिखा। गांव से करीब दो किमी दूर नीम के पेड़ पर शर्ट के फंदे से शाम करीब पांच बजे छंगालाल का शव लटका देखा गया। फंदा काटकर उसे उतारा, लेकिन उसकी मौत चुकी थी। पिता की मौत से बेटी लक्ष्मी, सरस्वती, गोरकी, कल्लो, नंदनी व सबसे छोटे पुत्र पट्टू का हाल बेहाल है। एसआई उग्रेश दत्त तिवारी ने बताया कि बेटी की शादी को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई है। इसी वजह से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed