फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to storm and rain, electricity was cut off in 24 villages for 10 hours.

Fatehpur News: आंधी-बारिश से 24 गांवों की 10 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 30 May 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain, electricity was cut off in 24 villages for 10 hours.
फोटो 30 एमएएचपी 12 परिचय-कस्बा श्रीनगर में तेज आंधी से हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरीं पेड़ की डाले।
महोबा/श्रीनगर। जिले में शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने और फॉल्ट होने से श्रीनगर क्षेत्र के 24 गांवों की बिजली 10 घंटे ठप रही। वहीं, शहर महोबा में भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से करीब चार घंटे बिजली नहीं आई। गर्मी व उमस के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली के अभाव में शनिवार सुबह पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन



दो दिन से जिले में आंधी-बारिश का दौर जारी है। रात करीब 10 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक तेज हवा चलने से झोपड़ियों के टिन-टप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। श्रीनगर क्षेत्र की हाईटेंशन लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से कस्बा श्रीनगर, सिजहरी, बरा, सलारपुर, तिंदौली, भंडरा, सिजवाहा, मवई, बसौरा, पलका समेत 24 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर लाइनमैन रात में पेट्रोलिंग करते रहे। शनिवार सुबह फॉल्ट मिलने पर उसे दुरुस्त किया गया। 10 घंटे बाद सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न आने से सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। उधर, बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि तेज आंधी के चलते हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया था। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई। लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में आंधी-बारिश में रात 10 बजे पठा पावर हाउस के तहत खजुराहो रेलवे क्रॉसिंग के पास भूमिगत मुख्य केबल फूंक गई। इससे पठा पावर हाउस से जुड़े छह से अधिक वार्डों की बिजली गुल हो गई। लाइनमैनों ने फॉल्ट को दुरुस्त किया। तब चार घंटे बाद रात दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह शहर के कीरत सागर पावर हाउस की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से आल्हा चौक, ऊदल चौक, रामनगर व गांधी नगर फीडर बंद रहे। इससे यहां के उपभोक्ताओं को चार घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। उधर, अवर अभियंता ईश्वर दयाल ने बताया कि मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन होने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे आपूर्ति बंद रही। शहर के बजरिया पावर हाउस में रात में आंधी आने से फॉल्ट हुए। इससे करीब एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed