फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   due to severe cold complainants could reach to register their complains at Samadhan Divas

कड़ाके की ठंड से समाधान दिवस पर फरियादी नदारद

Sun, 18 Jan 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
due to severe cold complainants could reach to register their complains at Samadhan Divas

कड़ाके की ठंड के कारण समाधान दिवस पर थानों में शिकायतकर्ताओं का टोटा रहा। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्र के सभी  थानों में महज 24 शिकायतें दर्ज हुईं। दर्ज शिकायतों में नौ शिकायतें मौके पर निस्तारित की गईं।

विज्ञापन


ज्यादातर थानों में अधिकारी कर्मचारी फरियादियों की बांट जोहते रहे। दर्ज शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। राजस्व कर्मी अलाव तापते रहे।

कोतवाली में दो, खखरेरू थाने में तीन, धाता और सुल्तानपुर घोष थानें में दो-दो एवं हथगाम थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है। वहीं किशनपुर थानें में एक भी शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन


इससे थाने  में मौजूद अधिकारी फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे। आई सभी शिकायतों में राजस्व विभाग की आधा दर्जन शिकायतें शामिल रहीं।

किशनपुर थाने में एसडीएम बलराम सिंह, कोतवाली में सीओ बृजराज सिंह, धाता में तहसीलदार सुरेंद्रपाल विश्वकर्मा ने शिकायतों की सुनवाई की।

वहीं हथगाम, सुल्तानपुर घोष में अन्य राजस्व अधिकारी शिकायतों की सुनवाई की। कोतवाली बिंदकी में आयोजित समाधान दिवस में आई तीन शिकायतों में दो का निस्तारण पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने कहा कि शेष बची एक शिकायत का निस्तारण शीघ्र ही करा दिया जाएगा।

एसएचओ औंग अजय सेठ की मौजूदगी में तीन फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें सभी शिकायतों का राजस्व व पुलिस टीम ने पहुंचकर निस्तारण करा दिया।

जाफरगंज संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष धनंजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आई दो शिकायतों में दोनों का निस्तारण कराया गया। इसी प्रकार जहानाबाद संवाददाता के अनुसार एसएचओ पीके सिंह की मौजूदगी में फरियादियों ने चार शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें सभी का निस्तारण करा दिया गया।


अमौली संवाददाता के अनुसार चांदपुर एसएचओ अंगद सिंह ने आई चार शिकायतों में दो का निस्तारण करा दिया। कल्यानपुर थानाध्यक्ष कमलेश यादव ने दो में एक का निस्तारण कराया। जबकि बकेवर एसओ राजेंद्र सिंह ने तीन मामलों पर टीम  भेजकर निस्तारण कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed