{"_id":"615211f28ebc3e0c16517a00","slug":"due-to-power-cut-fatehpur-news-knp65486944","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से 11 हजार लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से 11 हजार लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लाइन शिफ्ट एवं ट्रांसफार्मर में आई खराबी से 12 घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 11 हजार की आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ीं। शाम को जलापूर्ति भी नहीं हुई, लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी बोल गए। बिजली कटौती से लोगों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
पत्थरकटा से पटेलनगर मार्ग में लाइन शिफ्टिंग के लिए दोपहर एक बजे से सिविल लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे सिविल लाइन के पटेल नगर, शादीपुर मोहल्ले की बिजली बंद रही। बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश रहा। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी बिना सूचना के लाइन शिफ्ट कराने का काम कर रहे हैं, जबकि लाइन शिफ्ट कराने के लिए उपभोक्ताओं को एक दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए। देर शाम आठ बजे बिजली आपूर्ति सप्लाई चालू हुई, तब जलापूर्ति शुरू हुई।
फतेहपुर। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पत्थर कट्टा से पटेल नगर चौराहे तक लाइन शिफ्टिंग का काम चलेगा इसके लिए सुबह 11 बजे से बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी और शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। संवाद