फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to not having children, the husband married a second time and threw the first wife out of the house.

Fatehpur News: संतान नहीं होने पर पति ने दूसरी शादी कर पहली को घर से निकाला

Thu, 01 Jan 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Due to not having children, the husband married a second time and threw the first wife out of the house.
फतेहपुर। संतान नहीं होने पर बिना तलाक के पति ने दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी गीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दक्षिणी शांतिनगर निवासी अजय सिंह परिहार उर्फ मोनू के साथ आठ अप्रैल 2009 में हुई थी। शादी के बाद बच्चे की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद संतान नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि संतान न होने पर पति और सास सुदामा उसे प्रताड़ित करने लगी। पति ने बांदा जिला तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला को घर में रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के विरोध पर पति अजय और सास सुदामा ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed