फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   due to middle man sugarcane farmers are in trouble

किसानों पर बिचौलियों का डंडा

Tue, 06 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 06 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
due to middle man sugarcane farmers are in trouble

किसानों को राहत देने के नाम पर खोले गए क्रय केंद्र पर बिचौलियों के पौं बारह हैं। क्रय केंद्रों पर न तो सरकारी नीति चलती है और न ही अफसरों के निर्देश। यहां किसानों की हर दलील की भी अनसूनी कर दी जाती है। यहां सक्रिय बिचौलियों के अपने नियम कायदे हैं, जिसे मानना किसानों की मजबूरी है।

विज्ञापन


अगर किसी किसान ने विरोध किया तो लामबंद बिचौलिए उसका गन्ना तौलवाने के बजाय डंडा मारने में भी पीछे नहीं रहते हैं। सोमवार को किशनपुर क्रय केंद्र पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। यहां बिलौलियों ने एक किसान को पीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया है। इसके तहत विभिन्न श्रेणी में 290, 280 व 275 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जनपद में हैदरगढ़ चीनी मिल ने क्रय केंद्र खोल रखे है। यहां सदस्य बने किसानों का गन्ना खरीदा जाता है। गन्ना खरीदने के लिए खागा तहसील के किशनपुर व आइमापुर में क्रय केंद्र खोले गए हैं। बिंदकी तहसील के गोपालपुर, खजुहा, जोनिहा, बकेवर, नसेनिया, सठिगवां, सैदनपुर में गन्ना क्रय केंद्र हैं। किसानों की मानें तो इन क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ खुलेआम ज्यादती की जा रही है।

तौल में कम भार की पर्ची देने के साथ ही किसानों के साथ बदसलूकी होना आम बात है। डेंडसई के किसान आरवी सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों में अराजकतत्वों का बोलबाला है। किसान हरमोहन न बताया कि केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पाता है। विभिन्न क्रय केंद्रों में मौजूद किसान विनय सिंह, पौली गांव के अनवर व नियामत अली, गुरगौला के दीपू सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से क्रय केंद्र में गन्ना लगा हुआ है। दबंगों के आगे उनका गन्ना नहीं तौला जा रहा है। उधर, किशनपुर गन्ना क्रय केंद्र में सोमवार को बिचौलिया व किसानों में तकरार हो गई। गन्ना तौल को लेकर बिचौलिया ने एक किसान को पीट दिया। किसान ने बिचौलिया के खिलाफ तहरीर दी है। अंदमऊ निवासी किसान जनेंद्र सिंह ने बताया कि गुरगौला निवासी योगेंद्र क्रय केंद्र में पूरे दिन रहकर तौल में दखल करता रहता है। केंद्र प्रभारी की मिलीभगत से तुरंत गन्ने की तौल करा देता है। लेकिन छोटे किसानों के गन्ना की तौल नहीं होती है। उसने आरोप लगाया कि योगेंद्र तुरंत तौलवाई के बदले किसानों से  कमीशन की मांग करता है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
‘गन्ना बेचने वाले किसानों को 221 रुपये में सदस्य बनाया जाता है। 31 सितबंर तक सदस्य बनने वाले किसानों का क्रय केंद्र में गन्ना खरीदा जाता है। किशनपुर क्रय केंद्र के विवाद की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि नियम से गन्ना की तौल कराई जाए।’- रामेश्वर सिंह, जिला गन्ना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed