{"_id":"5ed8f8d68ebc3e90ad2910fb","slug":"dsp185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तैनात दो इंस्पेक्टर बने डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तैनात दो इंस्पेक्टर बने डीएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 30, 31
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात दो इंस्पेक्टर बने डीएसपी
- सहयोगियों व परिवार में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फतेहपुर। शासन की प्रमोशन सूची में जिले में तैनात दो इंस्पेक्टर अब डीएसपी बन गए हैं। सूची में उनके नाम आने से सहयोगियों व परिवार में खुशी का माहौल है।
जिले में तैनात सुरेश चंद्र ओमहरे और प्रदीप कुमार मिश्रा डिप्टी एसपी बने हैं। दोनों 1982-83 बैच के सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में सुरेश चंद्र ओमहरे जिले में आईजीआरएस प्रभारी हैं। इससे पहले उनकी पोस्टिंग खागा कोतवाल के रूप में थी। सेवाकाल में सराहनीय सेवा सम्मान 2016 मिला था। जिले में करीब 2 साल पहले स्थानांतरण पर आए थे। मूल रूप से यह झांसी जिले के रहने वाले हैं। यह बुलंदशहर, लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज समेत कई जिलों में कार्य कर चुके हैं।
प्रमोशन पाने वाले दूसरे इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा हैं। वह करीब एक साल पहले फतेहपुर में तैनात हुए थे। मूल रूप से गोरखपुर शहर के रहने वाले हैं। जिले में क्राइम ब्रांच इंवेस्टीगेशन सेल प्रभारी के पद पर तैनात हैं। 2008 की प्रमोशन वैकेंसी के आधार पर इंस्पेक्टर हुए। हालांकि विभागीय अटकलों के चलते 2013 में ही सरकार की प्रमोशन सूची में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन