फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drunk elder brother kills younger brother with a sickle

Fatehpur News: शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की हंसिया मारकर की हत्या

Wed, 10 Jun 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drunk elder brother kills younger brother with a sickle
फोटो 7: मृतक सुशील शाक्य की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

------
क्रॉसर
- थाना वैदपुरा क्षेत्र के ग्राम अधियापुर में मंगलवार देर शाम की घटना
- शराब के नशे में छोटे भाई ने बच्चों की कर दी थी पिटाई, विरोध पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। थाना वैदपुरा क्षेत्र के ग्राम अधियापुर में मंगलवार देर शाम शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने बच्चों के विवाद में अपने छोटे भाई की हंसिया और डंडे से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मंगलवार शाम करीब सात बजे सुशील शाक्य (36) निवासी अधियापुर शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा था। घर आते ही उसने अपने बड़े भाई शिवशंकर शाक्य के बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुशील के आक्रामक रूप को देखकर सहमे बच्चे जान बचाकर घर से बाहर भाग गए। कुछ समय बाद बड़ा भाई शिवशंकर शाक्य (50) भी शराब के नशे में घर पहुंचा। जब उसे पता चला कि सुशील ने उसके बच्चों को पीटा है, तो वह आक्रामक हो गया। बच्चाें को पीटने पर दोनों भाइयों के बीच गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शिवशंकर ने सुशील को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पास में ही पड़े हंसिया से सुशील के माथे पर जोरदार प्रहार कर दिया। शिवशंकर ने डंडे से सुशील के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण सुशील की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि रात करीब 10 बजे बड़े भाई के छोटे भाई की हत्या की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या में इस्तेमाल हंसिया और डंडा बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed