फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drizzle with strong winds

तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी

Tue, 17 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 17 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong winds
हवा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों से जहां लोग परेशान हो गए, वहीं शाम को आई तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने मामूली राहत दी।  इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सूर्य देव के तीखे तेवर से पारा लगातार उछल रहा है। इससे हर कोई गर्मी से बेहाल है।

विज्ञापन


सोमंवार सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ गई। दोपहर लगभग एक बजे से दो बजे के बीच अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान बढ़कर 27.8 डिग्री पहुंच गया। आद्रता भी अधिक रही। इससे छांव वाली जगह उमस और सड़क पर तपन बढ़ी। हालात यह रहे कई जगह प्याऊ पर पानी पिलाने वाले छांव ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन


उधर बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों का सुख चैन छीन रखा है। रविवार रात चार घंटे और सोमवार सुबह ढाई घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। दोपहर भी अतिरिक्त कटौती ने हर किसी की मुश्किल बढ़ाई। शाम को अचानक आसमान में बादल छा गए और आंधी चलने लगी। इससे बिजली गुल हो गई। तेज आंधी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी के साथ तूफान से रविवार शाम विद्युत विभाग को जहां क्षति हुई वहीं बिजली का संकट खड़ा हो गया। आंधी और तूफान के कहर से एक दर्जन गांवों में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ कर गिर गए। जिससे किसानों को भारी नुुकसान हुआ है।


क्षेत्र के भखरना, रामीपुर, संग्रामपुर, सिठियानी, नरवा और वैसापुर आदि गंावों में आंधी और तूफान का कहर बरपा। रामीपुर के भोला तिवारी के नलकूप का ट्रांसफार्मर और दो खंभे जमींदोज हो गए। गिरजाशंकर के नलकूप का खंभा, विजय तिवारी के घर की दीवार, संग्रामपुर के रामप्रसाद यादव के घर की टीन, भखरना गंाव के विभाग का एक ट्रांसफार्मर और दो खंभे गिर गए। इसके अलावा करीब डेढ़ सैकड़ा आम, महुआ, बबूल, नीम, आंवला आदि के पेड़ जड़ से उखड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed