फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driver who fell out of control from tractor dies after getting stuck in rotavator

Fatehpur News: ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर गिरे चालक की रोटावेटर में फंसकर मौत

Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Driver who fell out of control from tractor dies after getting stuck in rotavator
फतेहपुर। गुरुवार सुबह खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर गिरे चालक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी रामकृपाल पाल का पुत्र राकेश उर्फ गोलू (25) अपना ट्रैक्टर चलाता था। वह ट्रैक्टर लेकर सुबह रामबाबू पाल के खेत की जुताई करने गया था। खेत पर गड्ढे में ट्रैक्टर पड़ने से राकेश उछलकर खेत में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे आने से रोटावेटर में फंसकर राकेश की मौत हो गई। हादसा देखकर बीज डाल रहा खेत मालिक दौड़कर पहुंचा। ट्रैक्टर कुछ देर में अपने आप बंद हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। राकेश परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी दो साल पहले असोथर थाना क्षेत्र के कौहन गांव की नेहा के साथ हुई थी। उसकी एक छह माह की पुत्री है। दो बड़ी बहनें कमलेश व मिथलेश शादीशुदा हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां कुसमा व पिता बदहवास दिखे। पत्नी रो-रो कर बेहोश होती दिखी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed