{"_id":"60422b0b8ebc3ee97e2935e8","slug":"drainage-fathepur-news-the-problem-overcome-in-collectergang-fatehpur-news-knp615673871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंतीस लाख से बनेंगी सीसी सड़कें, कच्चे रास्तों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंतीस लाख से बनेंगी सीसी सड़कें, कच्चे रास्तों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
कलक्टरगंज में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। वार्ड नंबर 26 कलक्टरगंज में 35 लाख की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण होगा। दक्षिणी गौतम नगर की जलनिकासी के लिए स्टेशन रोड पर पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी।
अमर उजाला ने 28 फरवरी के अंक में कलक्टरगंज वार्ड की समस्याएं प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने टीम के साथ शुक्रवार को वार्ड का भ्रमण कर समस्याएं देखीं।
यहां लोगों ने समस्याएं बताई, जिनके निराकरण का चेयरमैन प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि जगन्नाथ सिंह की कोठी से स्टेशन रोड पर पुलिया का निर्माण कराकर तालाब का पानी नाले में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
तालाब से सीसी सड़क तक खाली पड़े करीब ढाई फीट चौडे़ रास्ते पर पाइप लाइन डाल कर तालाब का पानी नाले तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड में छोटे-छोटे कई कच्चे रास्तों का 35 लाख की लागत से सीसी बनवाई जाएगी।

28 फरवरी को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद- फोटो : FATEHPUR