डीपीओ दफ्तर पर ताला लगाकर की नारेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का आंदोलन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ कार्यकत्रियों को पोषाहार देने पर आक्रोश जताते हुए पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर डीपीओ कार्यालय में तालाबंदी की। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने नहर कालोनी में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी के नेतृत्व में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने नहर कालोनी परिसर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकत्रियां और सहायिकाएं नारेबाजी करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंची।
यहां पर पोषाहार वितरण करने पर नाराजगी जताई और ताला लगा दिया। जिलाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा कि जब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन चल रहा है तो पोषाहार वितरण करने का क्या मतलब। कहा कि कार्यकत्रियों का आंदोलन जारी रहेगा। जिलाधिकारी की ओर से समस्या न सुने जाने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर गीता सिंह, रेहाना परवीन, बसंत सोनकर, ममता मिश्रा, अरुणा मिश्रा, पूनम यादव, शंकुतला देवी, कल्पना, सुमन, पार्वती, रुकमणी, कमलेश, गीता, सुनीता, शिव कुमारी, ममता, मंजू, शारदा, भानमती, शिव प्यारी, शिवकन्या, रामदुलारी आदि मौजूद रहीं।