फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   doosaron ke lie jeene ke jajbe ke saath 15 logon ne kiya mahaadaan

दूसरों के लिए जीने के जज्बे के साथ 15 लोगों ने किया महादान

Thu, 18 Jun 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
doosaron ke lie jeene ke jajbe ke saath 15 logon ne kiya mahaadaan
रक्तदान करते नायब तहसीलदार विकास पांडेय के पास सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय के साथ मौजूद डीएम संजीव स - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। इन महादानियों के जज्बे का हरशख्स ने इस्तकबाल किया। कुछ लोग अस्वस्थता से महादानियों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज नहीं करा सके। इन्होंने पंजीयन कराया है। इससे कि जरूरत पर रक्तदान के लिए कॉल कर बुलाया जा सके।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का डीएम संजीव सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में रक्तदान का महत्व बढ़ गया है। यह तारतम्य टूटना नहीं चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने विश्व रक्तदाता माह में इस तरह के आयोजन और कराने के लिए कहा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्र ने भी महादानियों के हौसले को सलाम करते हुए रक्तदान की जरूरत पर जोर दिया। जिला वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने महादानियों के हौसले की दाद दी।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने रक्तदान और रक्तदाता के पहलू को रखते हुए वैश्विक आपदा की घड़ी में इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय, सीएमएस डॉ. प्रभाकर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन महामंत्री विजय सिंह, मोहम्मद आसिफ, संदीप पटेल, डॉ. रुचि गुप्ता माइक्रोबायोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला, संतोष कुमार, दिपाली, कौशल, रमेश, मनोज, सुलभ और अजय मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे महादानी
- ऋषभ पटेल, शुभम सिंह पटेल नगर, अमन तिवारी खागा, बृजेश गुप्ता चित्रांश नगर, विकास पांडेय नायब तहसीलदार सदर, अभिनव गुप्ता, मनोज कुमार आबू नगर, राहुल कुमार, अरुण कुमार जयराम नगर, विनोद कुमार, कटरा अब्दुलगनी, संजय सिंह शिवपुर- विजयीपुर, सत्यम चौहान कलक्टरगंज, मोहसिन खान जोशियाना, मोहम्मद आलम सौंरा, कविता रस्तोगी चौक।

रक्तदान कर मनाई जन्मदिन की खुशी
शिविर में चित्रांश नगर मोहल्ले के कांट्रेक्टर बृजेश गुप्ता ने भी रक्तदान किया। उनका 30 वां जन्मदिन था। वह रक्तदान की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले गुरमीत सिंह के साथ आए थे। बृजेश के मुताबिक वह पांच साल से जन्मदिन की खुशी रक्तदान कर मनाते हैं। ऐसा कर अच्छा लगता है। वहीं पटेल नगर के ऋषभ पटेल दुकान छोड़कर रक्तदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed