{"_id":"586013954f1c1b8940eeb5eb","slug":"dominated-the-brothers-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व को लेकर सगे भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व को लेकर सगे भाइयों पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
वर्चस्व को लेकर कुछ लोगों ने रविवार को सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया। हमले में एक युवक की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
शहर के तुराबअली का पुरवा निवासी मो. रफीक के बेटे वसीम (18) और इरफान (16) रविवार को जीटी रोड किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में सईद अख्तर उर्फ जीमिया के बेटे अफाक और फैजान ने साथियों संग रास्ते पर रोक लिया। दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की। पत्थर उठाकर इरफान के सिर पर प्रहार किया। इससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। वसीम ने बताया कि आरोपी लाइसेंसी बंदूक और राइफल भी लिए थे। आरोपी तीन दिन पहले मोहल्ले आए थे। यहां असलहा प्रदर्शन कर लोगों को डरा धमका रहे थे।
विज्ञापन
विरोध किया था, तभी धमकी देकर चले गए थे। उसी खुन्नस में आरोपियों ने हमला किया है। घायल इरफान को डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि रास्ते में रोक कर हमलावरों ने मारपीट की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन