फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Domestic cable breaks after getting stuck in container, sparking scares people

Fatehpur News: कंटेनर में फंसकर टूटा घरेलू केबल, स्पार्किंग से सहमे लोग

Tue, 04 Nov 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Domestic cable breaks after getting stuck in container, sparking scares people
फोटो-09-कंटेनर की चपेट में आने के बाद नीचे गिरी बंच केबिल। संवाद
खागा। क्षेत्र के मानू का पुरवा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने सोमवार दोपहर कंटेनर में फंसकर बिजली का घरेलू बंच केबल नीचे गिर गया। तेज स्पार्किंग और आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। बिजली विभाग की टीम ने पहुंचकर मरम्मत कार्य कराया। इस दौरान जीटी रोड इलाके में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

जानकारी के मुताबिक खागा कस्बे की ओर से कंटेनर पूर्वी बाईपास की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे मानू का पुरवा बस स्टैंड के सामने पहुंचते ही कंटेनर में घरेलू बिजली केबल फंस गया। इससे केबल टूटकर सड़क किनारे गिर गया और तेज स्पार्किंग संग आग लग गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर समेत भाग निकला।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कराई और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। अवर अभियंता (जेई) डीडी सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही लाइन की मरम्मत कराई गई और आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

फोटो-09-कंटेनर की चपेट में आने के बाद नीचे गिरी बंच केबिल। संवाद

फोटो-09-कंटेनर की चपेट में आने के बाद नीचे गिरी बंच केबिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed