फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Domestic Appliances Damaged by High Voltage; Villagers Outraged

Fatehpur News: हाई वोल्टेज से घरेलू उपकरण जले, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 23 May 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Domestic Appliances Damaged by High Voltage; Villagers Outraged
बकेवर। देवमई ब्लॉक के कृपालपुर गांव में करीब ढाई हजार की आबादी के बीच केवल पांच ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन पर लगातार ओवरलोड बना हुआ है। 100 केवीए ट्रांसफार्मर पर 275, 25 केवीए पर 65 और दूसरे 25 केवीए पर 125, 16 केवीए पर 40 और 10 केवीए पर आठ कनेक्शन जुड़े हैं। ओवरलोडिंग के चलते गांव में लगातार तकनीकी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 125 कनेक्शन वाले ट्रांसफार्मर में एक सप्ताह के भीतर तीन बार अचानक हाई वोल्टेज आने से कई घरों में भारी नुकसान हुआ है। सुरेंद्र कुमार निषाद, अनिल कुमार निषाद, विवेक कुमार, अवधेश कुमार निषाद, महेंद्र निषाद, राजकुमार निषाद, राजू निषाद, धर्मवीर निषाद, शिवम निषाद, विमल निषाद, सुनील निषाद, छोटे प्रधान और विजयपाल समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सबमर्सिबल पंप, फ्रिज, कूलर, पंखा, टीवी और बल्ब जल गए। कई घरों के केबल और मीटर भी फुंक गए हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ज्यादा बिल आने की ग्रामीण ने की शिकायत
ग्रामीणों ने शुक्रवार को पावर हाउस 33/11 बकेवर पहुंचकर जेई और टीजी-टू से शिकायत की। गांव के विजय निषाद ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल पूरी तरह जमा है। 18 मई को अचानक सुबह 6,446 रुपये का बिल आया जो शाम तक बढ़कर 1,58,416 रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता राधाकृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि टीजी-टू की ओर से जानकारी न मिलने के कारण ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।



श्यामनगर के ग्रामीणों को अभी झेलना होगा बिजली संकट
बहुआ में श्यामपुर की प्रधान रीता देवी और ग्रामीणों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र देकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग फीडर से बिजली आपूर्ति की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
प्रधान रीता पासी, विजय प्रकाश, अमित कुमार, जनार्दन सिंह, शमीम शाह, पिंटू, गंगाराम, विंदेश कुमार, अशोक पटेल समेत ग्रामीणों ने मांग की है कि शाह उपकेंद्र से बनरसी फीडर की लाइन से जुड़े श्यामपुर गांव के हिस्से को अलग कर ट्यूबवेल लाइन से सप्लाई दी जाए।

उपकेंद्र शाह के जेई अभिषेक तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बात हो चुकी है और दो से चार दिन में अलग लाइन शिफ्ट कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed