फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Doctor absent from PHC; lab technician providing treatment.

Fatehpur News: नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल महिला से 2.25 लाख लूटे

Sat, 22 Aug 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Doctor absent from PHC; lab technician providing treatment.
फोटो-12-घटनास्थल पर रामकेश से पूछताछ करते एसपी व एएसपी। संवाद
हुसैनगंज/फतेहपुर। घर के बाहर सो रही महिला को शुक्रवार भोर करीब तीन बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर कब्जे में लेकर 1.25 नकदी और एक लाख के जेवर लूट लिए। बदमाशों ने महिला के पास ही सो रहे बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने जाने के बाद परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए। पुलिस और डॉग स्क्वाॅड टीम पहुंची। दोपहर को एसपी और एएसपी ने घटनास्थल की जांच की। स्पेशल टीमों और सर्विलांस समेत पांच टीमें जांच में जुटी हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना के भिटारी निवासी रामकेश दीक्षित बृहस्पतिवार रात बड़े बेटे प्रिंस के साथ लोडर में भाड़ा लेकर कानपुर गए थे। घर में पत्नी शांति और छोटा बेटा अनुराग उर्फ बिंधेश दरवाजे पर टिन शेड के नीचे सो रहे थे। परिजन ने बताया कि रात करीब तीन बजे नकाबपोश तीन बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहट पर महिला की नींद खुली तो बदमाशों ने तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। सो रहे बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र, नाक से कील और पैरों से तोड़िया लूट ली।
नकाबपोश बदमाशों ने नकदी के बारे में पूछताछ की। महिला के बिस्तर के पास ही कार की चाबी रखी थी। चाबी लेकर बदमाशों ने कार की आगे की सीट की डिक्की से 1.25 लाख रुपये निकाल लिए और भाग गए। ग्रामीणों को आशंका है कि बदमाशों ने बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी की होगी।
बदमाशों के जाने के बाद महिला ने बेटे को जगाया। मां-बेटे का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। अनुराग ने पुलिस और पिता को सूचना दी। भाड़ा उतारकर रामकेश भी रास्ते में थे। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉग स्क्वॉड टीम ने घटनास्थल और आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शांति देवी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़ित परिवार से पूछताछ में बयानों में भिन्नता नजर आ रही है। टीम आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूछताछ के बाद काफी चीजें साफ हो जाएंगी।

फोटो-12-घटनास्थल पर रामकेश से पूछताछ करते एसपी व एएसपी। संवाद

फोटो-12-घटनास्थल पर रामकेश से पूछताछ करते एसपी व एएसपी। संवाद

फोटो-12-घटनास्थल पर रामकेश से पूछताछ करते एसपी व एएसपी। संवाद

फोटो-12-घटनास्थल पर रामकेश से पूछताछ करते एसपी व एएसपी। संवाद

फोटो-12-घटनास्थल पर रामकेश से पूछताछ करते एसपी व एएसपी। संवाद

फोटो-12-घटनास्थल पर रामकेश से पूछताछ करते एसपी व एएसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed