फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Do not knock the water crisis born from hearing

दस्तक न सुनने से पैदा हुआ पेयजल संकट

Sat, 06 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Sat, 06 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Do not knock the water crisis born from hearing
शहर में पेयजल संकट की आशंका 10 साल पहले ही पैदा हो गई थी। केंद्र से आई टीम की रिपोर्ट पर शहर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग परियोजना लागू करने को हरी झंडी मिली थी, लेकिन नगर पालिका के अंशराशि जमा न करने के कारण परियोजना का क्रियान्वयन नहीं हो पाया। इस परियोजना के तहत जलस्तर की रिचार्जिंग की व्यवस्था कर घटते जलस्तर को रोकने का प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2005 मेें केंद्र से आई टीम ने शहर के स्रोतों का परीक्षण किया था। इसके बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी थी। रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने शहर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग परियोजना लागू करने के निर्देश दिए थे। परियोजना में आने वाले खर्च का 80 फीसदी केंद्र तथा 10-10 फीसदी अंशराशि राज्य सरकार और निकाय को करना था। कई बोर्ड आए और चले गए, लेकिन इस परियोजना के क्रियान्वयन की तरफ किसी ने मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

परियोजना के पहले चरण में शहर के 16 सरकारी बड़े दफ्तर चिह्नित किए गए थे। इन भवनों में कलेक्ट्रेट, विकास भवन, दीवानी न्यायालय, जिला जेल, डायट, जिला महिला अस्पताल, जिला पुरुष अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बीएसए दफ्तर, डीआईओएस दफ्तर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी भवनों की छतों पर बरसाती पानी एकत्र करके पाइप के रास्ते समीप कराई गई बोरिंग के अंदर छोड़ना था। इस व्यवस्था के तहत घटते जलस्तर की रिचार्जिंग की व्यवस्था का जानी थी। केंद्र ने यह भी निर्देश जारी किए थे, नए निजी और सरकारी भवनों के नक्शे तभी पास किए जाएं, जब संबंधित विभाग या फिर व्यक्ति रेनवाटर हार्वेस्टिंग परियोजना के क्रियान्वयन का शपथ पत्र दाखिल करे।
 केंद्र की यह परियोजना कुछ दिन तो चर्चा में रही, लेकिन इसके बाद नगर पालिका परिषद ने रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। वर्तमान समय में परियोजना नगर पालिका परिषद के अभिलेखों से पूरी तरह से गायब हो चुकी है। परिणाम स्वरूप शहर का जलस्तर इतना नीचे जा चुका है, कि जलकल के नलकूप दगा देने लगे हैं। यही हाल रहा, तो भीषण गर्मी के मौसम में कम से कम 50 प्रतिशत नलकूप बंद हो जाएंगे। ऐसी दशा में शहर में पीने के पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।

इनसेट:
काश परियोजना लागू हो गई होती
फतेहपुर। जलकल विभाग के अवर अभियंता गौरीशंकर पटेल का कहना है कि काश दस साल पहले शहर में रेनवाटर हार्वेस्टिंग परियोजना पर क्रियान्वयन हो गया होता, तो नलकूप बंद होने की स्थिति पैदा नहीं होती। परियोजना के तहत भू जलस्तर की रिचार्जिंग होती रहती और जलस्तर अपने स्थान पर बना रहता।
 ----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed