फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM started spade in non revival

Fatehpur News: नोन पुनरुद्धार में डीएम ने चलाया फावड़ा

Sun, 18 Jun 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
DM started spade in non revival
अमौली। नोन नदी के पुनरुद्धार में हर हाथ आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को डीएम ने भी फावड़ा चलाकर श्रमदान किया। इस बीच पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि जनता के कार्य करने से आत्मसंतोष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

डीएम अमौली के गांव भरशा पहुंची और नोन नदी में श्रमदान किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को कटान रोकने के लिए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया और स्वयं भी पौधरोपण किया। कहा कि जनता और प्रशासन के सहयोग से कार्य सरल ढंग से पूर्ण हो जाते हैं। तन, मन, धन से इस पवित्र कार्य को संकल्प लेकर पूर्ण करने के लिए सभी को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा ने भी पौधरोपण कर देखरेख की जिम्मेदारी प्रधानों को सौंपी। नदी किनारे के किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि पौधों से मिट्टी की कटान रुकेगी, साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। संचालक शिक्षक उमेश त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी मनरेगा अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई नंद कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार रवि कुमार, खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह, बीईओ कुंवर सिंह कमल, मुख्य सेविका अंजू उत्तम, प्रधान राम जानकी, अवर अभियंता गोविंद प्रसाद, शुभा देवी, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र वर्मा, आर्य कुमार पांडे, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed