फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM received a surprise check of flaws, lashed

डीएम को औचक निरीक्षण में मिली खामियां, बरसे

Fri, 15 Jul 2016 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
DM received a surprise check of flaws, lashed
बिंदकी तहसील का औचक निरीक्षण करते डीएम डा. वेदपति मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
तहसील बिंदकी के औचक निरीक्षण में डीएम डॉ. वेदपति मिश्र को कई खामियां मिलीं। उन्होंने ज्यादा खामी वाले पटल पर कर्मचारी व अफसर को जमकर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार करें वरना निलंबन से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन



गुरुवार को जिलाधिकारी ने बिदंकी तहसील में एसडीएम, तहसीलदार, अपर तहसीलदार न्यायालयों में लंबित मुकदमों, तहसील दिवस रजिस्टर में फरियादियों की शिकायत का हाल देखा। एआरके दफ्तर और कंप्यूटर कक्ष में धीमी गति से हो रहे कार्य पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि सूखा व ओलावृष्टि की राहत राशि किसानों के खातों में शीघ्र भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसानों, गरीबों को उनको मिलने वाली राहत राशि, योजनाओं के लाभ की शिकायत मिलने पर दोयिों के खिलाफ बर्खास्तगी जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंधेरा देख हुए नाराज- बिंदकी। तहसील बिंदकी के औचक निरीक्षण करने आए डीएम जब डब्लूबीएन के कक्ष में पहुंचे तो वहां अंधेरा था। लगे सीएफएल फ्यूज मिले, लेकिन बल्ब सही थे, उनके नाराज होने पर नाजिर ने धीरे से स्विच ऑन कर दिया। इस पर डीएम ने सभी को हड़काया कि वह समय से स्विच आन भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed