फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM rebuked the Executive Engineer

डीएम ने अधिशासी अभियंता को डांटा

Sat, 17 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
DM rebuked the Executive Engineer

डीएम राजीव रौतेला ने निचली गंगा नहर के अधिशासी

विज्ञापन
अभियंता की कार्य प्रणाली पर उन्हें फटकार लगाई। साथ ही एलजीसी व जरौली पंप कैनाल से नहर में टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। रामगंगा नहर, नलकूप खंड, लघु सिंचाई व लघुडाल नहर के अधिकारियों से भी उनसे जुड़े काम की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें सूखा की मार से जूझ रहे किसानों की समस्याओं पर कहा कि खेत सूखे पड़े हैं।

किसानों को फसल सिंचाई व खेत में पलेवा के लिए पानी की सख्त जरूरत है। इसलिए सिंचाई विभाग के अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।

एलजीसी के अधिशासी अभियंता आरके गुप्ता से डीएम ने कहा कि निचली गंगा नहर के नौरैया खेड़ा, हलुआ खाड़ा रजबहा, गुजैनी स्केप, मीन नंबर-10, विधुनू मील नंबर 19.5 से लेकर बहुआ झाल, कोठी, बड़ागांव, गाजीपुर, मुत्तौर रजबहा और जरौली पंप कैनाल के सभी रजबहों की टेल तक पानी पहुंचाने का प्रबंध करें।

उन्होंने कहा कि नौरैयाखेड़ा के रेगुलेटरों में अपने कर्चचारियों से लगातार निगरानी कराएं, जिससे जिले की नहर को मिलने वाला पानी हर हाल में किसानों को मिल सके।

रामगंगा नहर के अधिशासी अभियंता ओपी चौधरी को निर्देश दिया कि रामगंगा के नहर व रजबहों में टेल तक पानी पहुंचे, जिससे किसानों को सूखा में पानी की कमी न महसूस हो।

इसी प्रकार नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता एके सिंह को बहादुरपुर, दपसौरा, गलाथा, पथरी और भिटौरा पंप कैनाल व नलकूपों को चलाया जाए। तकनीकि व बिजली के अभाव से बंद नलकूपों को तत्काल सही कराया जाए।

वहीं बिजली विभाग के दोनों डिवीजन के अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति दी जाए।

जिन किसानों ने निजी नलकूप कनेक्शन का पैसा जमा किया है, उनको सामान दिलाया जाए। इस मौके पर सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी व प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed