फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM angry poor functioning of the police

पुलिस की लचर कार्यशैली पर डीएम नाराज

Sat, 09 Jul 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
DM angry poor functioning of the police
कलेक्ट्रेट में बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा, साथ में अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष जिला संचालन समिति की समीक्षा की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समिति की बैठक में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल न किए जाने  पर चिंता व्यक्त की गई। डीएम ने एसपी को विवेचना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी ने कोर्ट में पुलिस के समय से आरोप पत्र दाखिल न करने की शिकायत की। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि इस संबंध में थानाध्यक्षों को विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बैठक में मेडिको लीगल के तीन मामले लंबित मिले। डीएम ने सीएमओ को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इस मौके पर दो पीड़ित महिलाओं को नाबालिग बच्चे देवांश, अलासीफा व साहिबा के संरक्षक को तीन लाख की एफडी और बैंक पासबुक डीएम ने प्रदान की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल यादव, जिला प्रबोशन अधिकारी नीता अहिरवार, सीएमओ वीके पांडेय, डीजीसी बृजेश कुमार शुक्ल, नीलेंद्र मिश्रा, महेंद्र कुमार दीक्षित, डा. शिवानी मिश्रा. डा. रेखारानी, धीरेंद्र बाजपेई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम डीएम ने कर करेत्तर की स्थिति की भी समीक्षा की। डीएम ने मनोरंजन, वाणिज्यकर, नगर पालिका, आबकारी, स्टांप, राजस्व, बांट माप, चकबंदी, परिवहन आदि के कामकाज की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर कोई भी अधिकारी बिना सूचना के बैठक से गैरहाजिर हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बिजली के ढीले तार ठीक कराने और खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम आलोक सिंह, एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम अमित भट्ट, एसडीएम जेएन सचान के  अलावा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




आठ आश्रितों को आर्थिक मदद- फतेहपुर। डीएम ने श्रम विभाग की ओर से मृत्यु एवं अंत्येष्टि योजना के तहत आठ लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने श्रमिकों के आश्रित कमलेश, मन्ना लाल, मैना देवी, कुसुम देवी, गायत्री, संगीता देवी, तेजनी, कमला देवी को योजना से लाभान्वित कराया। डीएम ने मृतक आश्रितों से परिवार की स्थिति की जानकारी भी ली। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त एमयू फारुकी, श्रमप्रवर्तन अधिकारी रामसुरेश, राजेश श्रीवास्तव, गोविंद लाल गुप्ता, शिवम वर्मा, सहायक सूचना अधिकारी वीएन पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed