{"_id":"669d3816926798180e01bc85","slug":"diversion-will-be-implemented-in-the-district-every-monday-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118435-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जिले में हर सोमवार डायवर्जन रहेगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जिले में हर सोमवार डायवर्जन रहेगा लागू
Sun, 21 Jul 2024 10:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। पहले सावन की पूर्व संध्या से लेकर 19 अगस्त तक जिले में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। बांदा मार्ग पर डायवर्जन सोमवार की पूर्व संध्या पर तीन बजे से लागू होगा। तीसरे दिन भोर चार बजे तक रहेगा।
डायवर्जन के तहत नउवा बाग से जेल रोड मोड़, जयरामनगर, राधनागर, बहुआ, ललौली के रास्ते बांदा की ओर जाने वाले भारी वाहन कैंची मोड़, बिंदकी, चौडगरा, जोनिहा चौराहा से होकर ललौली के रास्ते गंतव्य को जाएंगे। उधर, बांदा से दतौली, बहुआ, राधानगर, जयरामनगर, नउवाबाग होकर आने वाले भारी वाहन दतौली, बहुआ, बंधवा तिराहा, जोनिहा चौराहा, बिंदकी, चौडगरा, कैचीं मोड़ के रास्ते गंतव्य को जाएगें। कानपुर से वाराणसी मार्ग पर जाने वाले भारी वाहन को लखनऊ बाईपास से डायवर्ट कर सातमील तिराहा, लालगंज, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर, मडियाहू से होकर वाराणसी पहुंचेगे। इस मार्ग पर डायवर्जन 21 जुलाई सुबह 10 बजे से 23 जुलाई 11 बजे तक रहेगा। भिटौरा बाईपास से ओमघाट तक सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
-- -- -- -- -- -
अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में फरार धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिंदकी कोतवाली के बनारसी गांव निवासी है। पुलिस ने उसे कुंवरपुर बाजार से पकड़ा है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
धारा 144 लागू की गई
फतेहपुर। डीएम सी. इंदुमति के आदेश पर धारा 144 लागू की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक व्यक्तियों को एक साथ इकट्ठा होने पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी प्रकार के जुलूस,सभा,रैली के आयोजन सक्षम अधिकारी से अनुमति आवश्यक होगी।