फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   District Top Ten in distributing Iron Pill

आयरन की गोली बांटने में जिला टॉप टेन

Fri, 19 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 19 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
District Top Ten in distributing Iron Pill
Demo pic - फोटो : GettyImages
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक आलोक कुमार ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिग कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में खून की कमी दूर करने पर जोर दिया। आंगनबाड़ी व परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुफ्त में आयरन की गोलियां खिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयरन की गोली वितरण में जिले का स्थान प्रदेश के टाप टेन सूची में शामिल पाया गया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कांफ्रेंसिंग में निदेशक ने स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर सेहत सुधार के लिए आयरन की गोलियां वितरण कराने को कहा। क्रियान्वयन न होने पर सीएमओ, डिप्टी सीएमओ को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि एक से पांच तक में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 43 लाख गुलाबी गोलियां बाटी गई हैं।
विज्ञापन


किशोरियों व खून की कमी वाले युवाओं को अब तक 86 लाख आयरन की गोलियां बांटी गई हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर चार, ब्लाक स्तर पर 29 बड़ी बैठकें की गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में बीआरसी और जिला कार्यक्रम विभाग में ब्लाक परियोजनाओं के माध्यम से स्कूल व आंगनबाड़ी तक टेबलेट पहुंचाई गई हैं। प्रबंधक निदेशक ने बीएसए विनय कुमार, डीपीओ अजय कुमार, डिप्टी सीएमओ संजय कुमार, सीएमएस महिला डा. रेखारानी से भी प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed