फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   District laggards in cleanliness survey, come together and salvage

स्वच्छता सर्वेक्षण में जिला फिसड्डी, आओ मिलकर उबारें

Wed, 18 Sep 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
District laggards in cleanliness survey, come together and salvage
हसवा (फतेहपुर)। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के ऑन लाइन फीडबैक में जिला प्रदेश में 75वें स्थान पर है। इस स्थिति के बाद अब पंचायती राजविभाग के मुखिया ने सभी विभागों से समन्वय बनाने की कोशिश शुरू की है। उन्होंने सफाई कर्मियों को भी टारगेट देकर इस काम में लगा दिया है। साथ ही जनता से भी अपील की है कि फीड बैक देकर अपने जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में ऊंचा उठाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिये एंड्रायड मोबाइल में एसएसजी 2019 एप्लीकेशन डाउनलोड करना है। इसके बाद इसमें कुछ प्रश्नों के उत्तर देकर सबमिट करना होता है। जागरुकता की कमी व लोगों की सक्रियता कम होने से जिला अभी भी फिसड्डी बना है। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने सभी सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने को कहा है। इसमें सफाई कर्मियों को अपने गांव में जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। यह सर्वेक्षण 14 सितंबर से ऑनलाइन शुरू हुआ है। 25 सितंबर तक पूरा कराना है। डीपीआरओ ने बताया कि शिक्षा विभाग, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। उनका कहना है कि सभी लोगों को इसके लिये आगे आने की जरूरत है। इसमे सभी का योगदान जरूरी है। रैंकिंग बढ़ने पर जिले का मान बढ़ेगा।
विज्ञापन

यह है प्रक्रिया
प्ले स्टोर से एसएसजी-2019 ऐप को डाउनलोड करना है। डाउनलोड होने के बाद इसमें अपना विवरण भरना है। जैसे आप किस राज्य या जनपद के निवासी हैं। इसके बाद अगले स्टेप मे चार प्रश्न के उत्तर देना होगा। एक मोबाइल से केवल एक बार ही ऐप का सर्वे भर कर फीडबैक दिया जा सकता है। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो निम्न है।
1- क्या आप इस सर्वेक्षण के बारे मे जानते हैं
2- एसबीएम लागू होने से आपके गांव मे किस हद तक साफ सफाई बेहतर हुई है।
3- क्या गांव में ठोस कूड़े के निपटान के लिए प्रबंध हैं।
4- क्या गांव मे गीले कूड़े के निपटान के लिये ठोस प्रबंध हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार...
सर्वे में सभी को एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाना है और फीडबैक देना है। इसमें आप सकारात्मक या नकारात्मक कोई भी जवाब दे सकते है। जरूरी नहीं कि आप सकारात्मक उत्तर ही दें। इसके लिए सभी विभागों से समन्वय किया गया है ताकि सभी लोग इसमें हिस्सेदारी निभा सकें।
अजय आनंद सरोज, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed