फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   District Journalist Association demanded hanging of the culprits

Fatehpur News: जिला पत्रकार संघ ने दोषियों को फांसी देने की मांग

Tue, 11 Mar 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
District Journalist Association demanded hanging of the culprits
फतेहपुर। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के विरोध में जिला पत्रकार एसोसिएशन/संघ ने रोष व्यक्त किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय भदौरिया के नेतृत्व में इस दुखद घटना का विरोध करते हुए सोमवार को पत्रकारों ने हत्याकांड की घोर निंदा की। साथ ही नवीन मार्केट स्थित कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर पत्रकारों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की। कहा कि मांग पूरी न होने पर पत्रकार सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। वहीं बीते दिनों जिले के स्थानीय पत्रकार उग्रसेन गुप्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। पत्रकार को ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने कुचल दिया था। संघ ने पत्रकार के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देनें की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed