फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Distance between Chitrakoot and Satna will reduce in the new year, two new

Fatehpur News: नए साल में घटेगी चित्रकूट, सतना की दूरी, दो नए यमुना पुल तैयार

Tue, 02 Jan 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Distance between Chitrakoot and Satna will reduce in the new year, two new
नए साल में घटेगी चित्रकूट, सतना की दूरी, दो नए यमुना पुल तैयार
विज्ञापन

- दोनों पुलों के संपर्क मार्ग बनना शेष, मिट्टी का पुराई हुई
-बेंदा यमुना पुल की मरम्मत जल्द होगी पूर्ण, जाम से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नए साल में चित्रकूट, अतर्रा, सतना मध्य प्रदेश की दूरी घटेगी। रामनगर कौंहन और किशनपुर यमुना पुल चालू होने से जिलेवासियों को कामदगिरि के दर्शन आसान होंगे। उधर, बेंदा पुल चालू होने से ललौली रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
............
फोटो-37-किशनपुर यमुना घाट पुल की कच्ची सड़क। संवाद
जिले की पूर्वी को बुदेलखंड से सीधे जोड़ने वाले किशनपुर यमुना पुल की स्वीकृति 2016 में मिली। 67 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल में 50 करोड़ ब्रिज कारपोरेशन और 27 करोड़ पीडब्ल्यूडी को खर्च करना था। बाद में पुल की लंबाई किशनपुर की तरफ 90 मीटर बढ़ी, तो रिवाइज बजट 91 करोड़ 86 लाख 70 हजार हो गया। पुल की लंबाई 943 मीटर से बढ़कर 1034 मीटर हो गई। 32 पिलर वाले पुल का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी का काम शेष है।
विज्ञापन

.......................
फोटो-39-बेंदा घाट यमुना पुल की मरम्मत चालू। संवाद
जिले में यमुना नदी में बेंदा घाट पर पहला पुल बना था। 24 पिलर वाला यह पुल 1980 में बनकर तैयार हुआ था। इस पुल से मौरंग और गिट्टी भरे ट्रकों के आवागमन से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जून 2022 में इसकी मरम्मत के लिए आवागमन रोका गया। इससे ललौली पुल पर ट्रैफिक बढऩे से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। अब पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुल के ऊपर डामरीकरण का काम पूरा होने वाला है। अगले सप्ताह में यह पुल छोटे वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इसके खुलने से ललौली में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
फोटो-38-रामनगर कौहान यमुना घाट पर बना पुल। संवाद
रामनगर कौहन घाट पर यमुना पुल निर्माण की शुरुआत 2011 में हुई थी और 2014 बनकर तैयार होना था। इसके बावजूद धनाभाव के कारण पुल बनकर तैयार होने में नौ साल का अधिक समय लगा। इसमें सेतु की लागत 3856.30 लाख और संपर्क मार्ग की लागत 1623.08 लाख है। पुल बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन संपर्क मार्ग का निर्माण अधूरा है।

........................
बयान:-
किशनपुर और रामनगर कौंहन यमुना पुल संपर्क मार्गो का निर्माण चालू है। किशनपुर पुल में गिट्टी डाली जा चुकी है, जबकि रामनगर कौहन पुल संपर्क मार्ग में मिट्टी का पुराई चल रही है। जल्दी ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। एके सील, अधिशासी अभियंता लोनिवि
.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed