फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dispute over 2.24 lakh payment in Gram Panchayat; probe demanded.

Fatehpur News: ग्राम पंचायत में 2.24 लाख के भुगतान पर विवाद, जांच की मांग

Fri, 26 Jun 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dispute over 2.24 lakh payment in Gram Panchayat; probe demanded.
हसवा। ब्लॉक के ग्राम पंचायत चकनथनपुर में 2.24 लाख के भुगतान को लेकर विवाद जारी है। प्रधान राजू सिंह ने आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव ने उनकी जानकारी के बिना एक रोजगार सेवक के निजी खाते में धनराशि स्थानांतरित कर दी।
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और उन्हें इसकी जानकारी बाद में ऑनलाइन विवरण देखने पर मिली। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम, बीडीओ, डीपीआरओ और संपूर्ण समाधान दिवस में भी की है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राजू सिंह ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं पंचायत सचिव नरेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि खलिहान की जमीन पर इंटरलाकिंग और अंबेडकर प्रतिमा से जुड़े मामले का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसके कारण भुगतान रोके जाने पर विवाद खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने बताया कि प्रधान चकनथनपुर का शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में सचिव दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed