फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dispute between mother's house and in-laws regarding taking dead body of woman

Fatehpur News: महिला का शव ले जाने को लेकर मायके और ससुरालवालों में विवाद

Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dispute between mother's house and in-laws regarding taking dead body of woman
फॉलोअप
विज्ञापन



फोटो- 8- मृतका जानकी का फाइल फोटो।

फोटो-9- पोस्टमार्टम हाउस में ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगातीं मायके पक्ष की महिलाएं।

फोटो-10- हंगामा करने के बाद सडक़ पर परिजनों को भीड़।

महिला का शव ले जाने को लेकर मायके और ससुरालवालों में विवाद
आपस में भिड़ी महिलाएं सड़क पर पहुंचीं, बाद में ससुरालवाले ले गए शव
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामें की सूचना पर सदर और दही पुलिस रही तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनिक। पति से विवाद के चलते महिला के फंदे से शव लटका मिलने की घटना में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। महिलाओं में मारपीट तक की नौबत बन गई। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। बाद में पति द्वारा अंतिम संस्कार करने पर सहमति बनी। इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामें की स्थित बनी रही।


दही थानाक्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी जानकी (35) का पति संतोष कुमार का दो साल से विवाद के चलते बातचीत नहीं होती थी। गुरुवार को जानकी का शव घर में ही फंदे से लटका मिला था। कानपुर कैंट निवासी मृतका के भाई सरवन ने ससुरालवालों पर मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके और ससुरालपक्ष के लोग एकत्र होने से मायके पक्ष से लोग हत्या करने का आरोप लगाने लगे। इससे विवाद के दौरान दोनों पक्ष की महिलाओं में मारपीट की नौबत बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसी बीच पोस्टमार्टम के बाद ससुरालवाले शव लेकर जाने लगे तो, मृतका के मायके वालों ने ऐतराज जताया और शव का अंतिम संस्कार स्वयं करने की जिद पर अड़ गए। दोनों पक्ष सड़क पर आ गए। मामला बढ़ता देख सदर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और लोगों को सड़क से हटाया। बाद में दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों से बात की और महिला के शव का अंतिंम सस्कार पति के हाथों होने पर सहमति बनी। मृतका के भाई सरवन ने बताया कि अभी आरोप वाली तहरीर पुलिस को नहीं दी है। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका का शव उसके ससुरालीजन ले गए हैं। भाई की तरफ से कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed