फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Disabled girl kidnapped and raped

Fatehpur News: दिव्यांग युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म

Wed, 28 Aug 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Disabled girl kidnapped and raped
जाफरगंज। घर में सो रही दिव्यांग युवती को सोते समय युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद खेत में जाकर दुष्कर्म किया। खोजबीन में युवती सुबह खेत में बेहाल मिली। इस पर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस उन्हें टरकाती रही। कार्रवाई न होने का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती 23 अगस्त की रात घर के बरामदे में सो रही थी। युवती पूरे शरीर से अपाहिज है। वह ठीक से बोल और सुन भी नहीं सकती है। गांव का मद्दीलाल यादव सोते समय युवती का मुंह दबाकर अगवा कर ले गया। खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों की सुबह जब नींद खुली। पुत्री चारपाई से गायब थी। खोजबीन में गांव के कुछ लोगों ने युवती की रात को एक खेत से कराहने की आवाज सुनाई दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। वह बेहाल पड़ी थी।
विज्ञापन

इशारे से युवती ने आपबीती बताई। परिजन मद्दीलाल के घर शिकायत लेकर पहुंचे। उनसे भी आरोपी ने गाली गलौज की। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर दरवाजे से भगा दिया। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत की। पुलिस टरकाती रही। युवती का मां मंगलवार को कार्रवाई न किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। गांव में आरोप लगाए गए कि मद्दीलाल पहले भी कई महिलाओं के साथ छेड़खानी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। तहरीर मंगलवार शाम को दी गई है। पहले परिजन गांव में सुलह के प्रयास में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed