{"_id":"583f24d34f1c1b2d1ede6f34","slug":"disabled-children-in-sports-rally-showed-stamina","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्त बच्चों ने क्रीड़ा रैली में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्त बच्चों ने क्रीड़ा रैली में दिखाया दमखम
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
क्रीड़ा रैली में हिस्सा लेने आए नि:शक्त बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग ने महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय परिसर में सदर तहसील स्तरीय नि:शक्त बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें नि:शक्त बच्चों ने दमखम दिखाया। रैली का शुभारंभ बीएसए विनय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
सुलेख प्रतियोगिता में जूनियर अल्लीपुर का छात्र सूरज प्रथम, प्राथमिक मलांव की शिवदेवी द्वितीय, कुर्सी दौड़ बालिका में जूनियर हंसवा की प्रियंका प्रथम, प्राथमिक मलांव की शकुंतला ने द्वितीय स्थान पाया। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में पूलेराम जूनियर सनगांव प्रथम, प्राथमिक हंसवा के महेश ने दूसरा स्थान, ब्रेल लेखन में जूनियर लाला बाजार की माबिया प्रथम, जूनियर सनगांव के पूलेराज ने दूसरा स्थान पाया। कुर्सी दौड़ में प्राथमिक जमालपुर के जीतेंद्र प्रथम, प्राथमिक हंसवा के रावेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में अमृत प्राथमिक जमालपुर प्रथम, अमित प्राथमिक फिरोजपुर द्वितीय, गणित दौड़ में जूनियर सादीपुर के रौनक प्रथम, जूनियर अल्लीपुर के विकास ने दूसरा स्थान पाया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक मलांव की रचना प्रथम, जूनियर अढ़ावल की वर्षा द्वितीय, 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जूनियर बिलंदा के शैलेश प्रथम, प्राथमिक बिलंदा के अभिषेक ने दूसरा स्थान, लंगडी दौड़ में अर्चना जूनियर अल्लीपुर प्रथम, प्राथमिक चखेंडी की उमा ने द्वितीय रही। टोकरी में बाल डालने की प्रतियोगिता में सुमित चखेंडी प्रथम, शिवा जूनियर स्कूल ढोढियाही को दूसरा, ब्रेल पठन में जूनियर लाला बाजार की माबिया प्रथम, जूनियर सनगांव के पूलेराज ने दूसरा स्थान हासिल किया। नगर शिक्षा अधिकारी नाहिद इकबाल फारुकी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक अरुण मिश्रा, हृदय शंकर मिश्रा, अनिल तिवारी, विनोद, दशरथ, महेंद्र, प्रमिला, आरती, धर्मेद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।