फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dirty water from drains is reaching homes through leakage pipelines.

Fatehpur News: लीकेज पाइपलाइन से घरों में पहुंच जा रहा नाली-नालों का गंदा पानी

Thu, 15 Jan 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from drains is reaching homes through leakage pipelines.
फोटो-15-गांधी चौक में नाले से हो कर गई वाटर लाइन। संवाद
बिंदकी। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नाली-नालों के गंदे पानी से होकर गुजर रही वाटर लाइनों के कारण घरों तक दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर लीकेज के चलते नालों का गंदा पानी पाइपों में मिलकर सीधे उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच रहा है। इससे जिससे संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

कस्बे के अधिकांश मोहल्लों में घरों तक जाने वाली वाटर लाइन नालों के भीतर या उनके किनारे से होकर गुजर रही है। ऐसी स्थिति में पाइप लाइन में खराबी आने पर गंदा पानी सप्लाई में मिल सकता है। बारिश के दिनों में नाले उफनाने पर वाटर लाइन पूरी तरह डूब जाती हैं। इससे दूषित जलापूर्ति शुरू हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नलों से आने वाले पानी में दुर्गंध भी महसूस होती है।
विज्ञापन

आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारी नए कनेक्शन देने और मरम्मत के दौरान वाटर लाइन को सुरक्षित स्थानों से ले जाने में लापरवाही बरत रहे हैं। वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र में 16 नलकूपों से 25 वार्डों में जलापूर्ति की जा रही है। सभी नलकूप चालू होने के बावजूद पानी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में जलापूर्ति का टीडीएस स्तर 350 से 400 तक दर्ज किया जा रहा है। कुछ इलाकों में यह 400 से ऊपर पहुंच चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार पेयजल के लिए 150 से 300 टीडीएस को उपयुक्त माना जाता है।

जलकल विभाग के अवर अभियंता योगेश गुप्ता ने बताया कि आमतौर पर नगर पालिका क्षेत्र में 400 से 500 टीडीएस का मानक तय है। जिन स्थानों पर नालों से होकर वाटर लाइन गुजरी है वहां जल्द सुधार कर उन्हें सुरक्षित स्थानों से निकाला जाएगा।

फोटो-15-गांधी चौक में नाले से हो कर गई वाटर लाइन। संवाद

फोटो-15-गांधी चौक में नाले से हो कर गई वाटर लाइन। संवाद

फोटो-15-गांधी चौक में नाले से हो कर गई वाटर लाइन। संवाद

फोटो-15-गांधी चौक में नाले से हो कर गई वाटर लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed