{"_id":"65ee11449b2359bed00978c6","slug":"dilapidated-water-line-becomes-a-hindrance-in-the-water-supply-of-godhrauli-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-112339-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जर्जर वाटर लाइन बनी गोधरौली की जलापूर्ति में बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जर्जर वाटर लाइन बनी गोधरौली की जलापूर्ति में बाधक
Mon, 11 Mar 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
औंग। मलवां ब्लॉक के गोधरौली गांव में फ्लोराइड युक्त दूषित पानी से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल पाई। गांव में जलापूर्ति शुरू होते ही वाटर लाइन फट जाती है। महिलाएं, बच्चे दिनभर नलों की टोटिंयों में पानी के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं।
रविवार दोपहर में बिजली की आपूर्ति बहाल है, लेकिन टोटी से पानी नहीं टपक रहा है। दुलारी, शालिनी, चंद्रावती, सूरज, उर्मिला, दिनेश, अर्जुन व फूल कली काफी देर से पानी के इंतजार में खड़ी हैं। टैंकरों का पानी समाप्त हो गया है। ट्रैक्टर टैंकर लेकर पानी लेने गए हैं।
2012-13 में गोधरौली गांव में बनियन खेड़ा सम्मिलित था। ग्राम प्रधान प्रीति गुप्ता बनियन खेड़ा गांव की निवासिनी थी। गोधरौली गांव के लिए पानी की टंकी निर्माण के लिए स्वीकृत हुई। प्रधान ने गोधरौली से एक किमी दूर रेलवे लाइन के पार बनियन खेड़ा के किनारे पानी की टंकी का निर्माण कराया। गोधरौली के मजरे बनियन खेड़ा, लोधन पुरवा, कुर्मिन खेड़ा वाटर लाइन बिछाकर 2014 में पानी आपूर्ति चालू हो गई थी। रेलवे ने वाटर लाइन क्रॉस करने की अनुमति नहीं दिया। अनुमति मिलने पाच साल लग गए। 2019-20 में गोधरौली में वाटर लाइन डालकर पानी पहुंचाया गया।