फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DIG Bareilly found 25 CCTV cameras locked in jail

Fatehpur News: डीआईजी बरेली को जेल में बंद मिले 25 सीसीटीवी कैमरे

Wed, 07 Jan 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
DIG Bareilly found 25 CCTV cameras locked in jail
फतेहपुर। कन्नौज जेल प्रशासन को चकमा देकर बंदियों के भागने की घटना के बाद मंगलवार को बरेली जेल डीआईजी कुंतल किशोर जिला कारागार का निरीक्षक करने पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक जेल का निरीक्षण किया। टीम से बैरिकों की जांच कराई। उन्होंने तकनीकी खामी की वजह से बंद मिले 25 सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। कारागार में 650 बंदियों के सापेक्ष 87 बंदी रक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन

डीजी जेल के आदेश पर बरेली जेल डीआईजी मंगलवार शाम करीब चार बजे टीम के साथ क्राॅस चेकिंग के लिए जिला कारागार पहुंचे जबकि जिला कारागार सेंट्रल नैनी जेल के आधीन है। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था के पाॅइंट, ड्यूटी रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, बैरिकों, कैटीन की जांच कराई। बुजुर्ग बंदियों का हाल जाना। बंदी बैरिकों की डीआईजी की टीम ने तलाशी ली।
विज्ञापन

इस दाैरान 18 बैरकों की निगरानी के लिए लगे 60 सीसीटीवी कैमरों में करीब 25 कैमरे तकनीकी खराबी के चलते बंद मिले। डीआईजी ने जिला कारागार में निरुद्ध आठ संवेदनशील अंतरजनपदीय स्थानांतरण में निरुद्ध बंदियों की कड़ी निगरानी के आदेश दिए। अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के लिए कहा। कहा कि बंदियों की गणना के समय किसी तरह की चूक न हो। जेलर अनिल कुमार ने बताया कि डीआईजी के निरीक्षण में कोई भी खामी नहीं पाई गई है। सीसीटीवी कैमरे जिला स्तर पर बनवाए जाएंगे। संवेदनशील बंदी कैमरे की निगरानी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन वाॅल पाॅइंट पर त्रिस्तरीय सुरक्षा
जिला कारागार में 24 घंटे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच पोस्ट पाॅइंट हैं। इन पाॅइंट पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व अलार्म का इंतजाम है। हर पोस्ट पर बंदी रक्षक, प्रधान बंदी रक्षक की जगह-जगह पर तैनाती है। इसका निरीक्षण डिप्टी जेलर और जेलर करते हैं।

जेल अधीक्षक को कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश
सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त रखने का काम शासन स्तर की एजेंसी को सौंपा गया था। खराब सीसीटीवी कैमरे बनवाने के लिए जिला कारागार से पत्राचार किया जाता था। इस प्रक्रिया में लेटलतीफी होती है। इसी वजह से कैमरे बिगड़े रहते हैं। डीजी ने सभी जेलों के कैमरे अपने स्तर पर ठीक कराने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed