फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Died after getting trapped in rotavator, identified by brothers

Fatehpur News: रोटावेटर में फंसकर हुई मौत, भाइयों ने की शिनाख्त

Tue, 22 Oct 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Died after getting trapped in rotavator, identified by brothers
बकेवर। थाना क्षेत्र के दिलावलपुर रामगंगा नहर पुल से रविवार को मिले शव की पहचान कानपुर देहात शिवली थाने के जुगराजपुर गांव के ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू (42) के रूप में हुई है। पहचान भाई विनोद और राजेश ने की। उनके साथ शिवली थाने से विवेचक गुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। भाइयों ने बताया कि ओमप्रकाश 16 अक्तूबर को खेत में बोने के लिए बीज और खाद लेकर निकला था। इसके बाद रात को घर नहीं लौटा था। भाई विनोद ने बड़े भाई की हत्या की आशंका जताते हुए अपहरण का मुकदमा थाना शिवली में दर्ज कराया था। शिवली थाने से आए विवेचक ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के दौरान ओम प्रकाश की पैंट का खून से सना टुकड़ा खेत से मिला था। आशंका पर जुगराजपुर गांव के कन्हैया मिश्रा को पकड़ा गया। वह भी घटना की रात खेत पर था। कन्हैया की कार की डिकी में खून के धब्बे मिले। उसने पूछताछ में बताया कि ओमप्रकाश की ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से मौत हुई थी। दहशत में उसने शव को डिकी में रखकर रामगंगा नहर में फेंका था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मृतक के दो बड़े भाई विनोद, राजेश और छोटे भाई विमल के बीच जमीन का बंटवारा था। उसमें हर वर्ष एक भाई को खेती का हिस्सा दिया जाता था। मृतक की पत्नी मालती और दो बच्चे रसिक और रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बकेवर थाना अध्यक्ष कांति सिंह ने बताया कि शव की पहचान की पुष्टि कर ली गई है। भाई विनोद की तहरीर पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed