फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Diagnostic center sealed for not responding to notice

Fatehpur News: नोटिस का जवाब नहीं देने पर डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Tue, 19 Nov 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Diagnostic center sealed for not responding to notice
खागा। पेट दर्द की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे एक युवक के पेट में गर्भाशय की रिपोर्ट देने और शिकायत पर सीएमओ कार्यालय को जवाब नहीं देने पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन

गढ़ा निवासी नागेश त्रिपाठी को कुछ दिनों पहले पेट दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने डाॅक्टर की सलाह पर हरदों रोड स्थित राजाराम डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई। रिपोर्ट में उसके पेट में गर्भाशय होने की बात दर्शाई गई। नागेश के अनुसार वह तनाव में आकर बेहोश हो गया। उसने दूसरे सेंटर में जांच कराई, तो उसमें कुछ भी नहीं निकला। मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसकी शिकायत सीएमओ से हुई। सीएमओ ने सेंटर के संचालक को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा। जवाब नहीं मिलने पर हरदो सीएचसी अधीक्षक मनीष शुक्ला ने सेंटर को सील कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed