{"_id":"57a4f2204f1c1b75652b9131","slug":"dhvaj-ban-shan-eight-o-clock-on-the-national-flag-flutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बजे लहराएगा आन बान शान का राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बजे लहराएगा आन बान शान का राष्ट्रीय ध्वज
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 06 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
गांधी सभागार मेें स्वतंता दिवस समारोह कार्यक्रम की बैठक लेते डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंग-ए-आजादी की खास तारीख 15 अगस्त को यादगार बनाने के लिए डीएम डॉ. वेदपति मिश्र ने शुक्रवार को रूपरेखा तय की। कार्यक्रम के लिहाज से विभागों को आयोजन को सफल और बेहतर बनाने का जिम्मा दिया। शिक्षण संस्थाओं की प्रभातफेरी में बीएसए और डीआईओएस मौजूद रहेंगे तो दौड़ प्रतियोगिता के दौरान सीएमओ और सीएमएस एक्टिव रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर बंदियों को कारागार और बीमारों को अस्पताल पहुंचकर मुंह मीठा कराया जाएगा।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में राष्ट्रीय उत्सव की यह खास बैठक हुई। डीएम ने विभागाध्यक्षों से स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर रोशनी डालते हुए कार्यक्रम चाक आउट किया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत सुबह साढ़े छह बजे शिक्षण संस्थाओं की प्रभात फेरी निकाली जाएगीं। प्रभात फेरी के साथ एंबुलेंस व पानी का टैंकर भी चलेगा। सुबह ठीक आठ बजे सरकारी, गैर सरकारी, सहकारी व शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
साढ़े आठ बजे कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। आठ बजकर 50 मिनट पर कलक्ट्रेेेट स्थित गांधी और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पौधरोपण किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे कलक्ट्रेट कैंपस से तांबेश्वर मंदिर तक दौड़ प्रतियोगिता होगी। 11 बजे पुलिस लाइन के शहीद स्थल और विद्यार्थी चौराहा पर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर डीएम माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सीडीओ रामाश्रय कोतवाली स्थित अमर शहीद डिप्टी कलक्टर हिकमत उल्ला स्थल पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित करने पहुंचेंगे। दोहपर 12 बजे रेल बाजार की मलिन बस्ती में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा। साढ़े 12 बजे सदर अस्पताल में भर्ती रोगियों और दोपहर एक बजे जिला कारागार के बंदियों को डीएम फल वितरित कर उनका हालचाल जानेंगे।
दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच पीएसी, पुलिस और प्राइवेट संस्थाओं की ओर से रैली निकाली जाएगी। इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम होगा। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, एआरटीओ बीएल त्रिपाठी समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।