फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dhata-Hinauta road turned into pits, responsible unaware

फतेहपुर: धाता-हिनौता मार्ग गड्ढों में तब्दील, जिम्मेदार बेखबर

Mon, 20 Feb 2023 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dhata-Hinauta road turned into pits, responsible unaware
खागा। तहसील क्षेत्र को चित्रकूट और कौशांबी को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अधिकारियों की अनदेखी का शिकार है। राजापुर, चित्रकूट व मध्य प्रदेश के सतना, मैहर समेत अन्य शहरों की जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त पड़ी है। धाता-हिनौता मार्ग पर दिन-रात गिट्टी, मौरंग, ईंट लोड करके वाहनों की आवाजाही होती है, जो गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

धाता से कौशांबी जनपद के हिनौता मोड़ तक 12 किमी सड़क का निर्माण पांच वर्ष पहले हुआ था। वर्ष 2019 में सड़क की मरम्मत हुई। मौरंग, गिट्टी के लोड वाहनों के निकलने से सड़क ध्वस्त हो गई। धाता बाईपास, सोनारी, कबरहा, अढ़ौली तथा बम्हरौली गांव के अंदर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। अक्सर यहां ट्रक व डंपर फंस जाते हैं। मध्य प्रदेश से सीमेंट व यमुना घाट से मौरंग लादकर दिन भर ट्रक निकलते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नागरिक गांधी सिंह, जयकरन सिंह व मनोज ने बताया कि क्षेत्र के ईंट भट्ठों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्राली ईंट लादकर राजापुर व चित्रकूट क्षेत्र में जाते हैं। मार्ग ध्वस्त होने से ईंट कारोबार प्रभावित होता है। स्कूल जाने वाले छात्र, अस्पताल जाने वाले मरीज व इधर से गुजरने वाले तीर्थ यात्रियों को महीनों से हिचकोले खाते सफर पूरा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू होगा। काम कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इस रूट से फतेहपुर, खागा, विजयीपुर, रक्षपालपुर, खखरेड़ू, धाता के अलावा राजापुर, चित्रकूट, भरतकूप, बांदा, सतना, मैहर के वाहन निकलते हैं। जिससे मार्ग ध्वस्त हो जाता है।

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता रामलखन ने बताया कि धाता-हिनौता मार्ग का नए सिरे से निर्माण होना है। शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed