{"_id":"69ff8ce1a77905e7320e5add","slug":"dhata-beat-minatara-by-30-runs-in-the-inaugural-jpl-match-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154410-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जेपीएल के उद्घाटन मैच में धाता ने मीनातारा को 30 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जेपीएल के उद्घाटन मैच में धाता ने मीनातारा को 30 रन से हराया
विज्ञापन
किशनपुर। विजयीपुर ब्लॉक के जालंधरपुर मजरे गुरवल में शनिवार को जालंधरपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व प्रधान रामप्रसाद निषाद ने किया। उद्घाटन मुकाबले में धाता ने मीनातारा को 30 रन से पराजित किया।
पहले दिन का खेल देर से शुरू हुआ। उद्घाटन मैच धाता और मीनातारा टीम के बीच खेला गया। मीनातारा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए धाता की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 71 रन बनाए। इसमें अंशुल ने सर्वाधिक 20 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीनातारा की टीम की शुरुआत खराब रही और लगातार विकेट गिरते गए। धाता के गेंदबाज अंशुल की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम संघर्ष करती नजर आई और 42 रन ही बना सकी। इस तरह धाता ने मुकाबला 30 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंशुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर कमेटी के विनय निषाद, रामप्रसाद निषाद, संजू बाबा, उमेश निषाद, सहादेव, प्रदीप, संदीप, साजन, लोकेश आदि मौजूद रहे।