फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   devotee

माता दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की हुई पूजा

Tue, 31 Mar 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
devotee
फतेहपुर। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना हुई। माता को धूप, पुष्प और गुड़ का नैवेद्य चढ़ाकर पूजा की गई। मां कालरात्रि का प्रिय पुष्प रातरानी है। इस फूल को पूजा में रखा गया। इसके बाद मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप के बाद आरती की।
विज्ञापन

नवरात्र के सातवें दिन यानी, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर भक्तों में अपने-अपने घरों में पूजा की। साथ ही देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण से राहत दिलाने की मां से प्रार्थना की। आरती के समय भक्तों ने शंख और घंटी बजाई। आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री ने बताया कि मां कालरात्रि की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस वजह से मां कालरात्रि को शुभंकरी के नाम से भी पुकारा जाता है। मां कालरात्रि की पूजा करने से आकस्मिक संकटों से रक्षा होती है।
विज्ञापन

--
घर में पूजा कर, करें दान
आचार्य दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि इस समय कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। मां के भक्त सप्तमी, अष्टमी और नवमी को कन्या भोज कराते हैं। कन्या भोज के ही माता की पूजा संपन्न की जा सकती है। इसके लिए श्रद्धालु अपने घर में माता की पूजा कराने के बाद ब्राह्मण व कन्याओं को दान दें। इसमें मुद्रा, वस्त्र, अनाज का दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed