फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Devotee dies after being crushed by school bus, uproar

Fatehpur News: स्कूल बस से कुचलकर श्रद्धालु की मौत, हंगामा

Fri, 11 Oct 2024 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Devotee dies after being crushed by school bus, uproar
हथगाम (फतेहपुर)। गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही तेज रफ्तार बस से दुर्गा पंडाल के बाहर मौजूद श्रद्धालु की कुचलने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। थाने के बाहर पुलिस से खींचतान कर गाड़ी से शव उतार लाए और रोड पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ग्रामीणों को शांत करा सकी। पुलिस ने चालक को पकड़कर बस थाने में खड़ी करा ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चायमालपुर गांव निवासी धनराज यादव का पुत्र रोहित उर्फ डिंपी (20) दुर्गा पंडाल में सुबह की आरती में गया था। वह सड़क किनारे खड़ा था। सिठौरा की ओर से बच्चों को लेकर आ रही फातिमा पब्लिक स्कूल की बस ने रोहित को टक्कर मार दी। रोड पर गिरे रोहित को बस कुचलते हुए निकल गई। हादसा देखकर लोग बस पकड़ने के लिए दौड़े। चालक ने बस को दौड़ाकर स्कूल में लाकर खड़ी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल से चालक व बस को पकड़ा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस शव को लोडर में लेकर थाने पहुंची। थाने के सामने भीड़ लग गई। भीड़ शव को उतारने लगी। पुलिसवालों ने रोकने का प्रयास किया। खींचतान के बाद शव लेकर भीड़ रोड पर पहुंच गई। रोड पर शव रखकर हंगामा किया। मुआवजे की मांग की। पुलिस रोहित के पिता धनराज को स्कूल लेकर पहुंची। यहां कोई बात नहीं बनने पर लौट आई। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने परिजनों को समझाकर शांत किया। रोहित का छोटा भाई दीपांशु और बहन रिंकी है। हादसे मां कुसुमा व परिजनों का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक शैलेंद्र यादव को पकड़ा गया है। स्कूल बस को सीज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed