{"_id":"6a513e0d543ffd82ed0fc4a4","slug":"development-work-stalled-in-14-city-wards-due-to-sewer-line-project-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158301-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीवर लाइन के चलते शहर के 14 वार्डों में विकास कार्य रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीवर लाइन के चलते शहर के 14 वार्डों में विकास कार्य रुके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शहर के 14 वार्डों में विकास कार्य फिलहाल थम गए हैं। करीब 5.60 करोड़ से होने वाले सड़क, नाला और नाली निर्माण के टेंडर नगर पालिका ने स्थगित कर दिए हैं। अब इन वार्डों में सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद ही निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
नगर पालिका बोर्ड की पिछली बैठक के बाद रेलवे लाइन के उत्तरी क्षेत्र के 14 वार्डों में सड़क, सीसी, इंटरलॉकिंग, नाला और नाली निर्माण के लिए करीब 5.60 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए थे। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में करीब 40 लाख रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित थे।
इसी बीच इन वार्डों में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। जेसीबी से सड़कें खोदकर पाइप डाले जा रहे हैं। इससे नई और पुरानी सड़कें तथा नालियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका ने सीवर लाइन वाले वार्डों में स्वीकृत विकास कार्य फिलहाल रोक दिए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के दौरान सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ऐसे में पहले नई सड़क और नालियों का निर्माण कराना उचित नहीं है। इसलिए इन वार्डों के टेंडर स्थगित कर दिए गए हैं। सीवर कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य कराए जाएंगे।