फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Development officer, trapped in giving fake report, falls

फर्जी रिपोर्ट देने में फंसा विकास अधिकारी, गिरी गाज

Thu, 21 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Development officer, trapped in giving fake report, falls
फतेहपुर। डीएम को हैंडपंप रिबोर की झूठी रिपोर्ट देकर एक ग्राम विकास अधिकारी फंस गया। क्रास चेकिंग में मामला उजागर होने पर डीएम ने निलंबित करने का निर्देश डीडीओ को दिया है।
विज्ञापन

मामला हथगाम ब्लाक की ग्राम पंचायत संवत के झरहा गांव का है। यहां के राकेश कुमार ने जिलाधिकारी से सार्वजनिक हैंडपंप के एक साल से खराब होने की शिकायत की थी। इस शिकायत की पड़ताल कर समस्या निस्तारित करने के लिए डीएम ने स्थानीय ग्राम विकास अधिकारी धर्मकीर्ति को आदेश दिया था। धर्मकीर्ति ने झूठी रिपोर्ट लगाते हुए लिख दिया कि खराब पड़े हैंडपंप से पंद्रह मीटर की दूरी पर दूसरे हैंडपंप में रिबोर करा दिया है। लोगों का काम चल जाता है। जब शिकायतकर्ता राकेश कुमार दोबारा वही शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे तो उन्होंने इस बार इसकी जांच एसडीएम खागा विजय शंकर तिवारी को सौंपी। एसडीएम ने स्थानीय लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा तो उसने रिपोर्ट देकर बताया कि मौके पर कोई रिबोर नहीं हुआ है। हैंडपंप सूखा पड़ा है। बुधवार को शिकायतकर्ता लेखपाल की रिपोर्ट लेकर फिर से डीएम के सामने पेश हुआ। एक ही मामले में दो अलग-अलग रिपोर्ट देखकर डीएम नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल हैंडपंप रिबोर की झूठी रिपोर्ट देने पर ग्राम विकास अधिकारी धर्मकीर्ति को निलंबित करने के लिए जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed